Homeमध्यप्रदेशअचानक टूटा मंच, नेताजी गिरे धड़ाम:विधानसभा में 'भांग' की एंट्री, ठहाकों से...

अचानक टूटा मंच, नेताजी गिरे धड़ाम:विधानसभा में ‘भांग’ की एंट्री, ठहाकों से गूंजा सदन; चर्चा में सिंधिया के बेटे की बॉलिंग स्टाइल

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। विधानसभा की चर्चा में ‘भांग’ घुल गई
मध्य प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ ऐसे अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा कि सदन में व्यंग्य-बाण चलने लगे और ठहाके गूंज उठे। वीडियो में सीएम कहते नजर आ रहे हैं- ‘55 साल तक सरकार आपकी रही, तो क्या भांग पीकर सो रहे थे? मैं माफी मांगते हुए यह कहना चाह रहा हूं।’ इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- ‘भांग पीकर सो रहे थे, क्या यह संसदीय भाषा है?’। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए तंज कसा- ‘ये उज्जैन वाले… उज्जैन वाले भी ऐसी बात नहीं करते। ये ऐसी बात क्यों कर रहे हैं? इनका भांग से इतना विशेष प्रेम क्यों है, जरा यह तो बता दें।’ इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘महाकाल की नगरी के हैं ये।’ इतना सुनते ही सदन ठहाकों से गूंज उठा। फिर कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने भी चुटकी लेते हुए कहा- ‘कहीं न कहीं भांग का प्रयोग हुआ है।’ इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को फिर हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा- ‘अभी भांग की बात चल रही है, फिर कोई और पेय की बात शुरू हो जाएगी। नशा सर्वदा अच्छा नहीं होता।’ अब लोग इस वीडियो पर खूब चटकारे ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि विधानसभा की चर्चा में ‘भांग’ घुल गई। मंच पर फिसल गई कृषि मंत्री की जुबान
राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की जुबान फिसल गई। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ‘देश का मुख्यमंत्री’ बता दिया। जबकि मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। कृषि मंत्री की यह बात सुनकर मंच पर बैठे सीएम भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। इतना ही नहीं, कृषि मंत्री अपने साथी मंत्री का नाम लेने में भी चूक कर गए। उन्होंने पशुपालन मंत्री लखन पटेल को ‘राम लखन पटेल’ कहकर संबोधित कर दिया। जबकि उनका नाम सिर्फ लखन पटेल है। यानी मंत्री जी ने नाम में ‘राम’ अलग से जोड़कर उन्हें सीधे ‘राम लखन’ बना दिया। यह सुनकर लखन पटेल भी मुस्कुरा उठे। कृषि मंत्री ने अपेक्स बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन का परिचय भी कुछ अजीब अंदाज में कराया। उन्होंने कहा- ‘हमारे अपेक्स बैंक के… ये कल-परसों में जो नियुक्ति हुई है, उसके चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव।’ अब कृषि मंत्री की यह जुबानी चूक भी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्वागत में दिखाया जोश, मंच हुआ धड़ाम
उज्जैन में उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करने के दिन ही फजीहत का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने स्वागत में ऐसा जोश दिखाया कि मंच ही धड़ाम हो गया, जिससे पदाधिकारी और कार्यकर्ता नीचे गिर पड़े। जब यह हादसा हुआ, उस समय मंच पर यूडीए के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी और उपाध्यक्ष मुकेश यादव मौजूद थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, यूडीए कार्यालय के पास नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए भाजपा की ओर से मंच तैयार किया गया था। जैसे ही अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी समेत अन्य पदाधिकारी मंच पर चढ़ने लगे, मंच वजन नहीं झेल सका और भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में एक कार्यकर्ता को मामूली चोट आई है। महानआर्यमन सिंधिया की बॉलिंग की चर्चा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया अपनी बॉलिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, ग्वालियर में महानआर्यमन सिंधिया और क्रिकेटर शिखर धवन ने एक ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों ने क्रिकेट भी खेला। महानआर्यमन ने गेंदबाजी की, जिस पर शिखर धवन ने डिफेंसिव शॉट खेला। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, महानआर्यमन ने जिस अंदाज में गेंद डाली, वही अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब चटकारे ले रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), आनंद निगम (उज्जैन), रामेंद्र परिहार (ग्वालियर) ये भी पढ़ें –
सीएम और नेता प्रतिपक्ष के बीच हॉट टॉक: धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिनकी घरवालियां पीती हैं, वो बच्चों को पिला कर सुला देंगी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक और विवाद को न्योता दे दिया है। नागपुर में कथा के मंच से उन्होंने कहा- आजकल पुरुषों की तो छोड़ो, हमने सुना है कि बड़े घरानों की माताएं भी पी रही हैं। हम तो सोच रहे हैं कि जिनकी घरवालियां पीती हैं, उनके बच्चे जब रोएंगे, तो वे उन्हें चुप नहीं कराएंगी, बल्कि पिला कर सुला देंगी। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here