Homeदेशकेरलम कांग्रेस का पोस्ट-व्यवस्था नहीं संभलती तो CJI इस्तीफा दें:फिर डिलीट किया;...

केरलम कांग्रेस का पोस्ट-व्यवस्था नहीं संभलती तो CJI इस्तीफा दें:फिर डिलीट किया; विवाद बढ़ा तो सांसद बोले- हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

केरलम कांग्रेस के CJI सूर्यकांत पर दिए विवादित कमेंट पर कांग्रेस नेता ने सफाई दी। सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करती है। दरअसल केरलम कांग्रेस ने सोमवार को X पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि अगर कानून-व्यवस्था संभालना आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम किसी ऐसे व्यक्ति को आपकी जगह लाएंगे, जो इसे संभाल सके। हालांकि कुछ घंटे बाद ही इस पोस्ट का डिलीट कर दिया। पवन खेड़ा बोले- जिसने भी यह किया, वो पूरी तरह से गलत पोस्ट डिलीट किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “जिसने भी यह किया है, हम उसके इस रुख से पूरी तरह असहमत हैं। यह पूरी तरह गलत है। हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं। यही वजह है कि न्यायपालिका पर हमारे भरोसे के कारण हम सर्वोच्च न्यायालय के दरवाजे तक गए और वहां अपनी बात रखी।” BJP बोली- कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है भाजपा ने इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी जताई आपत्ति सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने पोस्ट की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न्यायपालिका की गरिमा को कम करती हैं और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के समान हैं। एसोसिएशन ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। चीफ जस्टिस ने विपक्ष से मिलने से इनकार किया, आज राहुल ने याचिका लगाई भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं की मुलाकात की मांग ठुकरा दी थी। विपक्षी नेता SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। CJI ने कहा कि यह मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए नेताओं को याचिका दायर कर अदालत का रुख करना चाहिए। जिसके बाद राहुल समेत पूरे विपक्ष ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल ने कल विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया राहुल, प्रियंका, खड़गे के साथ अन्य विपक्षी सांसद सोमवार शाम अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर पहुंचे। पहले विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। उन्हें 500 मीटर पहले रोक दिया गया था। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here