Homeदेशअकाल तख्त ने पंजाब CM को गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार दिया:जत्थेदार बोले- शराब...

अकाल तख्त ने पंजाब CM को गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार दिया:जत्थेदार बोले- शराब वाला वीडियो सही; AAP बोली- साबित नहीं होता कि वीडियो में भगवंत मान ही

सिख कौम की सर्वोच्च संस्था, अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित कर दिया है। यह फैसला सोमवार को अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर स्थित अकाल तख्त सचिवालय की फसील (प्राचीर) से सुनाया। अकाल तख्त ने यह फैसला भगवंत मान की कथित शराब वाली वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद सुनाया। जत्थेदार गड़गज ने अपने संबोधन में कहा- वायरल वीडियो की फॉरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद सामूहिक तौर पर सिखों ने कार्रवाई के लिए कहा था। इस पर सिखों के पांचों तख्तों के सिंह साहिबानों ने मीटिंग कर इस मुद्दे पर चर्चा की और मान को गुरु विरोधी और खालसा पंथ विरोधी करार दिए जाने का फैसला लिया। अकाल तख्त जत्थेदार ने कहा- पूरा खालसा पंथ और गुरु नामलेवा अब सीएम मान को मुंह न लगाए। इसके साथ ही अकाल तख्त साहिब ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के उन सभी सिख विधायकों को भी तलब कर लिया जिन्होंने मान सरकार के उस बेअदबी कानून पर साइन किए जिसे अकाल तख्त साहिब गलत ठहरा चुका। इस बीच, अकाल तख्त के फैसले के बाद पंजाब में AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने एक बयान जारी कर कहा कि यदि ये मान भी लिया जाए कि वायरल वीडियो सही है, फिर भी ये साबित नहीं होता कि उस वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है? गौरतलब है कि इस मुद्दे पर 15 जनवरी 2026 को CM मान को अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया था जहां पहुंचकर उन्होंने अपनी सफाई पेश की थी। उसके बाद अकाल तख्त ने वायरल वीडियो की लैब से जांच कराने का फैसला लिया और सोमवार को इससे जुड़ी जांच रिपोर्ट जत्थेदार ने पढ़कर सुनाई। CM मान को गुरुद्रोही-पंथ विरोधी करार देने का VIDEO जत्थेदार ने फसील से ये कहा… जत्थेदार ने पढ़कर सुनाई वीडियो की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट अकाल तख्त साहिब में सोमवार को CM भगवंत मान के शराब वाले कथित वायरल वीडियो dh फोरेंसिक जांच रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि ये वीडियो न तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया और न ही इसमें किसी तरह की एडिटिंग या छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा- ‘सीएम वीडियो में गुरु साहिब की तस्वीर के सामने शराब का गिलास पकड़े हुए दिख रहे हैं। हमने इस वीडियो की जांच देश की 2 नामी लैब्स से करवाई। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो 100% सही और वास्तविक है।‘ वीडियो से संबंधित पूरा मामला 3 पॉइंट्स में जानिए अकाल तख्त ने तलब किया, CM नंगे पैर पेश हुए इस वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर बयानबाजी करने के कारण अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी 2026 को CM भगवंत मान को अकाल तख्त पर तलब किया। CM मान 15 जनवरी को अकाल तख्त के सामने पेश हुए। वह नंगे पैर नजरें झुकाकर गोल्डन टेंपल पहुंचे और वहां माथा टेकने के बाद सबूतों से भरे काले रंग के 2 बैग लेकर अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे। CM ने कहा- चैलेंज नहीं किया, जत्थेदार ने कहा- सिख मर्यादा का ज्ञान नहीं अकाल तख्त पर पेशी के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- अकाल तख्त को चैलेंज करने की औकात मेरी नहीं है और यही सफाई मैंने अंदर दी है। दूसरी ओर, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भी सीएम की पेशी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भगवंत मान ने स्वीकार किया कि उन्हें सिख सिद्धांत-मर्यादा का ज्ञान नहीं है इसलिए उन्हें इस तरह की बयानबाजी न करने को कहा गया है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… श्री अकाल तख्त के फैसले पर सीएम का इस्तीफा मांगा, राजा वडिंग बोले- मुख्यमंत्री आरोपों पर चुप्पी तोड़ें श्री अकाल तख्त साहिब ने विवादित वीडियो को सही ठहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री को ‘पंथ विरोधी’ और ‘गुरु-दोखी’ घोषित किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के इस फैसले के आते ही विपक्षियों ने सीएम भगवंत मान का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… महाराजा से लेकर राष्ट्रपति तक ने सजा भुगती; जानिए अकाल तख्त इतना अहम क्यों सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त ने पंजाब के CM भगवंत मान को तलब किया है। उन्हें 15 जनवरी को अकाल तख्त के सचिवालय में पेश होने को कहा गया है। CM मान ने भी कहा कि वह एक विनम्र सिख की तरह नंगे पैर अकाल तख्त पर पेश होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here