Homeमध्यप्रदेशअंडर ग्राउंड कोयला खदान में छत गिरी, दो की मौत:सात लोग घायल;...

अंडर ग्राउंड कोयला खदान में छत गिरी, दो की मौत:सात लोग घायल; शहडोल में स्टार्मिंग वॉल निर्माण के दौरान हादसा

शहडोल में एसईसीएल के सोहागपुर क्षेत्र की बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। खदान के अंदर स्टॉपिंग वॉल निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। हादसे में जो मजदूर बल्लू कोल और गोलू बैगा की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। खदान के भीतर स्टॉपिंग वॉल का निर्माण कर रहे थे मजदूर यह हादसा दूसरी पाली में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। उस समय मजदूर खदान के भीतर स्टॉपिंग वॉल का निर्माण कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक छत का कमजोर मिट्टी और चट्टानी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद खदान के कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने खदान के अंदर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे तक चार घायल मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, और अन्य प्रभावित मजदूरों तक पहुंचने का कार्य जारी रहा। मजदूरों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई घायलों को तत्काल एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल बुढ़ार और जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ मजदूरों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। कई घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ऊपर की परत कमजोर होने हुआ हादसा हादसे के बाद खदान प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से घेर दिया है। अधिकारियों ने छत धंसने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान ऊपर की परत कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, वास्तविक कारण तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, खदान में सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन सिस्टम और कार्यस्थल की संरचनात्मक स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here