Homeमध्यप्रदेशयुवती को अगवा कर कॉलेज परिसर में गैंगरेप:ग्वालियर में जबरन ई-रिक्शा में...

युवती को अगवा कर कॉलेज परिसर में गैंगरेप:ग्वालियर में जबरन ई-रिक्शा में ले गए आरोपी, हत्या की दी धमकी; तीनों गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 19 फरवरी की है, जिसका खुलासा पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ। डबरा देहात थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। दुकान के पास से किया अगवा जानकारी के अनुसार, डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 10 फरवरी को अपनी बुआ के घर गई थी। 19 फरवरी की रात करीब 8 बजे जब वह पास ही में टिक्की खाने गई, तभी टमटम (ई-रिक्शा) सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन बैठा लिया। रास्ते में उन्होंने अपने एक और साथी को साथ लिया और युवती को ‘अरु तिराहा’ स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। धमकी के कारण चुप रही पीड़िता अगले दिन 20 फरवरी की सुबह आरोपियों ने युवती को वापस बुआ की दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। खौफ के कारण युवती चुप रही, लेकिन कुछ दिनों बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी चाची को आपबीती सुनाई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा शुक्रवार शाम परिजन पीड़िता को लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया और दबिश देकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कहा- मामले की हो रही जांच डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here