बालाघाट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की पीआईयू के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलकिशोर सिंगारे के सरकारी घर पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज गुरूवार सुबह 6 बजे की गई। EOW की टीम उनके छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित आवासों पर भी एक साथ कार्रवाई कर रही है। डीएसपी के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में EOW को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के सरकारी घर से ढाई लाख रुपए नकद मिले हैं। इसके साथ ही करीब 25 लाख रुपए कीमत का एक वाहन भी बरामद किया गया है। अब EOW की टीम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को बालाघाट से छिंदवाड़ा लेकर जाएगी।
