Homeमध्यप्रदेशPM मोदी पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब, विमोचन आज:बोले- मैंने महसूस...

PM मोदी पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब, विमोचन आज:बोले- मैंने महसूस किया उनका कर्मयोगी स्वभाव; कई राज्यों के CM समेत 1800 लोग होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 साल के करीबी अनुभवों को शब्दों में उतारा है। उन्होंने ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नाम से एक किताब लिखी है। इसका विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा करेंगे। कार्यक्रम 26 मई को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। समारोह में शिवराज सिंह चौहान स्वयं मौजूद रहेंगे। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और चुनिंदा 1800 लोग इसमें शामिल होंगे। समारोह में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित करीब एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। एनडीए के सभी सांसदों को विमोचन समारोह में आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित अन्य दलों के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। 1991 से लेकर अब तक के अनुभव किताब में लिखे शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह किताब उनके लिए सिर्फ एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिताए लंबे समय का अपनापन है। 1991 की एकता यात्रा से लेकर आज तक के अनुभवों को इसमें शामिल किया गया है। उस समय मुरली मनोहर जोशी की यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक प्रभारी थे। किताब युवाओं को प्रेरित करेगी शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यह पुस्तक युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करेगी। इसमें अनुशासन, तपस्या, समर्पण और लोगों के साथ अपनापन से बड़े लक्ष्य हासिल करने की सीख दी गई है। किताब में मोदी जी के नेतृत्व, सुशासन, राष्ट्र सेवा और नीति निर्माण के व्यक्तिगत पक्षों को खास तौर पर उजागर किया है। मोदी कैबिनेट में 2024 में बने कैबिनेट मंत्री केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह खबर भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जान का खतरा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को उन पर हमले का इनपुट मिला है। जिसके बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली में शिवराज के आवास पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here