HomeदेशPM मोदी आज पंजाब-चंडीगढ़ में:₹12,070 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; क्या...

PM मोदी आज पंजाब-चंडीगढ़ में:₹12,070 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; क्या रहेगा रूट, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी, पढ़िए सब कुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 जुलाई) चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर और उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में PM दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC टेंट में रैली करेंगे। वे यहां 45 मिनट रुकेंगे। इसके बाद जालंधर में उनके 4 कार्यक्रम हैं। पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दोनों जगह पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के दस हजार से अधिक मुलाजिम तैनात हैं। दोनों जगह को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। पीएम के प्रोग्राम में केवल वही लोग शामिल होंगे, जिनके पास वैलिड कार्ड होंगे। इसके अलावा स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दौरे से पहले पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा- 17 जुलाई को जालंधर में होने वाली भाजपा की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पंजाब के लोग बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहे हैं। हमारी पार्टी का विकास का एजेंडा मेरे पंजाब के भाई-बहनों के लिए समृद्धि और जीवन को अधिक आसान तथा बेहतर बनाने को सुनिश्चित करेगा। PM के दौरे से पहले शिवसेना नेता घर में नजरबंद पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने शिवसेना पंजाब के कई नेताओं को एहतियातन उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सभी नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने पहले ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। संगठन ने इसे विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की घोषणा की थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here