HomeदेशMP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट:UP में तापमान 3°C...

MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट:UP में तापमान 3°C तक बढ़ा; उत्तराखंड के केदारनाथ में 3 दिन से बर्फबारी जारी

देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। क्योंकि आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलवा है। मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। आज 34 जिलों में अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में 43 जिलों में बारिश हुई और 10 शहरों में ओलावृष्टि हुई। राजस्थान के 17 जिलों में भी अलर्ट है। 20 से 50 mm तक बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार तीन दिन बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिन बारिश और ओले गिरने की संभावना है। लाहौल के मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिरा, जिससे कपल घायल हो गया। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल 7-8 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, 3 दिन आंधी-बारिश; भोपाल-ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिश की संभावना रहेगी। आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सिस्टम का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 34 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जालौन का तापमान 35.5°C रहा उत्तर प्रदेश में 34 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। प्रदेश में पिछले 3 दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 17 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, ओलावृष्टि भी हो सकती है; दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा राजस्थान में आज से तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। जयपुर समेत 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। यहां 20 से 50 mm बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी; पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में सामान्य से 120% ज्यादा बारिश, तेज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 120% अधिक बारिश हुई है। अगले 3 दिन और बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 5 जिलों में तेज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चंडीगढ़ में भी मौसम बदला; तापमान में आएगी गिरावट पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के औसत तापमान में 1.3°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये सामान्य से 1.6°C कम है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here