मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए 33 प्रदेश प्रवक्ताओं, 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है। इनमें 10 विधायकों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर भी शामिल हैं, जो शिवराज सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुकी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें कुल 89 पदाधिकारी शामिल हैं। विजय शाह के भाई को भी मिली जिम्मेदारी भाजपा ने 33 प्रदेश प्रवक्ताओं में सेना पर विवादित बयान देने वाले जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के भाई संजय शाह को भी शामिल किया गया है। संजय शाह हरदा जिले की टिमरनी सीट से विधायक रह चुके हैं। कई पूर्व विधायक भी बनाए गए प्रवक्ता बीजेपी ने कई पूर्व विधायकों को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। इनमें झाबुआ जिले की थांदला सीट से पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, दतिया जिले की भंडार सीट से पूर्व विधायक घनश्याम पीरोनिया, अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल और उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती शामिल हैं। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारणी घोषित, इंदौर से विवेक शर्मा उपाध्यक्ष बने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मध्यप्रदेश ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की अध्यक्षता में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा की सूची जारी हुई है, इसमें इंदौर से विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। पढ़ें पूरी खबर BJP विधायक संजय पाठक पर दर्ज होगा केस मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जस्टिस से संपर्क मामले में गुरुवार को विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने नोटिस जारी कर पूछा कि आपके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। पढ़ें पूरी खबर…
