HomeदेशMP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत:उत्तराखंड में राफ्टिंग पर रोक;...

MP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत:उत्तराखंड में राफ्टिंग पर रोक; मौसम विभाग का जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होते ही आंधी-बारिश का दौर तेज हो गया है। हरदा और खरगोन में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बैतूल में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं, चंपा नदी के उफान में बाइक समेत दो युवक बह गए। बिहार में भी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में मंगलवार शाम 4 बजे पिकनिक मनाने गए 3 लोग बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। उत्तराखंड में बारिश से देहरादून में रिस्पना नदी उफान पर है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से संगम की सीढ़ियां डूब गईं। गंगा के बढ़ते जलस्तर देखते हुए ऋषिकेश में मंगलवार शाम से राफ्टिंग पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। मानसून ने मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एंट्री की। देश में अब तक 26 राज्यों को कवर कर लिया है। इससे पहले 24 जून को मध्य प्रदेश-गुजरात में एंट्री ली थी। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देश में जून में 39.8% कम बारिश देश में इस साल जून महीने में 1901 के बाद पांचवीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में सामान्य 165.3mm के मुकाबले केवल 99.5mm बारिश हुई, जो 39.8% कम है। IMD ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पूरे जम्मू-कश्मीर में पहुंच सकता है। अल नीनो के असर के कारण इस साल मानसून प्रभावित हुआ है। देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें… भारत में 9 करोड़ बच्चे हीटवेव की चपेट में यूनिसेफ की ‘चिल्ड्रन्स क्लाइमेट रिस्क रिपोर्ट 2026’ के अनुसार, भारत में करीब 8.93 करोड़ बच्चे ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां हीटवेव का खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के लगभग 99.7 प्रतिशत बच्चे किसी न किसी जलवायु संबंधी खतरे का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 96.2 प्रतिशत भारतीय बच्चे सूखे के खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि 92 प्रतिशत बच्चे तेज गर्मी से प्रभावित हैं, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। रिपोर्ट ने बच्चों पर बढ़ते जलवायु संकट को गंभीर चिंता का विषय बताया है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 2 जुलाई: 3 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में में भी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में बुधवार को देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। बालाघाट और डिंडौरी में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जून में 88.2mm बारिश हुई है। हालांकि, ये सामान्य बारिश 131.1mm से 33% कम है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 3 जुलाई तक मानसून की एंट्री संभव, आज 4 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मानसून 3 जुलाई तक एंट्री कर सकता है। कोटा-उदयपुर संभाग में बहुत तेज बारिश हो सकती है। 6 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश होने लगेगी। हालांकि 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, दौसा और भरतपुर में धूल भरी आंधी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here