मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के अधीन पुलिस बैंड में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जो 5 से शुरू होकर 19 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में संगीत वाद्य यंत्रों का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आरक्षक (बैंड) के पदों पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती का उद्देश्य पुलिस बैंड को मजबूत करना और प्रशिक्षित कलाकारों को शामिल करना है। कुल 679 पदों पर होगी भर्ती भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 679 पदों को भरा जाएगा। यह सभी पद आरक्षक (बैंड) के हैं, जिनमें अलग-अलग वाद्य यंत्रों में दक्ष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को संगीत से जुड़ी जानकारी और वाद्य यंत्र बजाने का अनुभव होना जरूरी माना गया है। इस भर्ती में योग्यता को लेकर भी बड़ी राहत दी गई है। एसटी वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 8वीं पास और एससी, ओबीसी, सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट को न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इन वाद्य यंत्रों का ज्ञान जरूरी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न बैंड वाद्य यंत्रों का ज्ञान होना चाहिए। इनमें प्रमुख रूप से पिकोलो, क्लेरिनेट, सैक्सोफोन, ट्रंपेट, ट्रॉम्बोन, बासून, ट्यूबा, ड्रम और अन्य वाद्य यंत्र शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन यंत्रों में दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इच्छुक अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 250 रुपए और सामान्य वर्ग को 500 रुपए का शुल्क देना होगा। शाहपुरा लेक पर देश भक्ति गीतों की दी जाएगी प्रस्तुति
भर्ती के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 12 अप्रैल को शाहपुरा लेक, 13 अप्रैल को कमला नगर, 14 अप्रैल को टीटी नगर बस स्टॉप, 16 अप्रैल को रानी कमलापति रेल्वेस्टेशन, 18 अप्रैल को डीबी मॉल परिसर एवं 19 अप्रैल को कमला पार्क भोपाल में पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बैंड प्रभारी कमला रावत ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें… MP में सरकारी नौकरी का मौका, 3000 से ज्यादा पद मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 10 भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित की गई हैं। पढ़िए पूरी खबर।
