Homeमध्यप्रदेशMP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पोटलियों में समेटे शवों के टुकड़े; टीआई के...

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पोटलियों में समेटे शवों के टुकड़े; टीआई के सिर में मारी कुल्हाड़ी; टनल में बाइक पर खड़े होकर स्टंट

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. मुरैना ट्रेन हादसे का VIDEO, 500 मीटर तक बिखरे मिले शवों के अवशेष मुरैना में ट्रेन हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग रेलवे ट्रैक पर कटे हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद करीब 500 मीटर तक मांस के लोथड़े बिखरे मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शवों के अवशेष पोटलियों में समेटे गए। प्रारंभिक जानकारी में अफवाह के चलते लोग ट्रैक पर पहुंचे थे। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों की पड़ताल करेगी। पढ़ें पूरी खबर 2. भोपाल-जबलपुर समेत 28 जिलों में बारिश, सीहोर में 61 Kmph की आंधी मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को भोपाल, जबलपुर सहित 28 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सीहोर में आंधी की रफ्तार 61 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कई जिलों में तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर 3. चक्काजाम खुलवाने पहुंचे TI पर कुल्हाड़ी से हमला सीधी जिले में चक्काजाम खुलवाने पहुंचे थाना प्रभारी पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। TI के सिर पर कुल्हाड़ी मारी गई, जिससे वे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद था, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल पहुंचा, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 4. कुत्ते के हमले में 3 साल की बच्ची का चेहरा बिगड़ा, 40 टांके लगे धार जिले की तीन साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में गाल से कान तक का मांस निकल गया। गंभीर हालत में बच्ची को इंदौर ले जाया गया, जहां सर्जरी की गई और करीब 40 टांके लगाए गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बच्ची का उपचार जारी है और परिवार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। पढ़ें पूरी खबर 5. कांग्रेस प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, नेताओं को घसीटकर थाने ले गई पुलिस मंदसौर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पहले पानी की बौछार की, फिर लाठीचार्ज किया। कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर घसीटते हुए पुलिस वाहन तक ले जाया गया और थाने पहुंचाया गया। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. MP में तबादलों की समय-सीमा बढ़ने के संकेत मध्यप्रदेश में तबादलों की निर्धारित समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो रही है, लेकिन कई विभाग अब तक आदेश जारी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में ट्रांसफर की समय-सीमा बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में विचार-विमर्श जारी है। हजारों कर्मचारी और अधिकारी अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ाने के बाद पूजा स्वीकार नहीं होती: देवकीनंदन ठाकुर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ाने के बाद की गई पूजा भगवान स्वीकार नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि रात में होने वाले विवाह दैत्य परंपरा का हिस्सा हैं और सनातन परंपरा में विवाह दिन में होने चाहिए। उनके बयान के बाद धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. इंदौर की कनिका ने 16,460 फीट ऊंचा ग्लेशियर फतह किया इंदौर की कनिका रघुवंशी ने अरुणाचल प्रदेश में आयोजित माउंटेनियरिंग कोर्स के दौरान 16,460 फीट ऊंचे ग्लेशियर पर सफल चढ़ाई की। उन्होंने 12 किलो वजनी बैग के साथ कठिन ट्रेक पूरा किया और कोर्स में टॉप-5 में स्थान बनाया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. मोहनिया टनल में बाइक सवार का जानलेवा स्टंट, VIDEO वायरल रीवा-सीधी मार्ग स्थित मोहनिया टनल में एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। युवक चलती बाइक पर खड़ा होकर ट्रकों के बीच से गुजरता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टंट करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. कल भोपाल में कैबिनेट बैठक, भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की समीक्षा भी भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। वहीं भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में प्रदेशभर के भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here