Homeमध्यप्रदेशMP की बिजली कंपनी में 559 ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग पद:हर महीने 10 हजार...

MP की बिजली कंपनी में 559 ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग पद:हर महीने 10 हजार रुपए तक स्टाइपेंड; 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 559 ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के लिए पद निकाले हैं। इसमें 12वीं पास, ग्रेजुएट, डिप्लोमा या दूसरी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को कंपनी के दफ्तरों और बिजलीघरों में एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान हर महीने 8,000 से 10,000 रुपए तक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, सिस्टम मेंटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो (हिंदी/अंग्रेजी), सिविल इंजीनियरिंग, मानव संसाधन और अकाउंट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद उन्हें इन सेक्टर में नौकरी ढूंढने में आसानी होगी। मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं का पात्रता के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। उम्र 18 से 29 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन आवेदकों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के ऑनलाइन पोर्टल https://mmsky.mp.gov.in/Web/Candidate/Registration पर फॉर्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए समग्र आईडी और आधार की ई-केवाईसी जरूरी है। ये पद केवल ट्रेनिंग के लिए हैं, इन्हें नियमित नौकरी या स्थायी रोजगार नहीं माना जाएगा। आवेदन में किसी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिला स्तरीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें… MP में सूबेदार-ASI के 655 पदों पर भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन बुलाए हैं। चयन परीक्षा-2026 के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here