HomeदेशIMA में पिपिंग सेरेमनी, कंधों पर सजे सितारे:कैडेट्स ने पार किया 'अंतिम...

IMA में पिपिंग सेरेमनी, कंधों पर सजे सितारे:कैडेट्स ने पार किया ‘अंतिम पग’, राष्ट्रपति मुर्मू ने ली सलामी, विशाल को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में 158वीं पासिंग आउट परेड (पीओपी) संपन्न होने के बाद अब पिपिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। इस समारोह में परिजन और सैन्य अधिकारी नव-नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी बनने की बधाई दे रहे हैं। परेड में कुल 515 अधिकारी कैडेट्स ने प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में कदम रखा। इनमें 481 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट्स शामिल हैं। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। समीक्षा अधिकारी के रूप में राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया, कैडेट्स की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य पदक प्रदान किए। इसके बाद कैडेट्स ने चेटवुड भवन के सामने स्थित ऐतिहासिक ‘अंतिम पग’ को पार किया। इस रेखा को पार करते ही उनका कैडेट जीवन समाप्त हो गया और वे भारतीय सेना के कमीशंड अधिकारी बन गए। अंतिम पग के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। पासिंग आउट परेड की PHOTOS… राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण की 5 बड़ी बातें पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here