Homeमध्यप्रदेशIAS के बयान नहीं…जुआ पकड़ने वाले टीआई सस्पेंड क्यों?:हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे...

IAS के बयान नहीं…जुआ पकड़ने वाले टीआई सस्पेंड क्यों?:हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे तो कोई पुलिसवाला ड्यूटी नहीं करेगा; टीआई बोले- नाम हटाने का दबाव था

इंदौर के चर्चित जुआकांड में सस्पेंड टीआई के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान जहां पुलिस की कार्रवाई पर सख्त सवाल उठे, वहीं टीआई ने आरोप लगाया कि जुआ पकड़ने के बाद उन पर महिला आईएएस अधिकारी का नाम एफआईआर से हटाने का दबाव बनाया गया। कोर्ट ने पूछा- जब कार्रवाई हुई तो आईएएस के बयान क्यों नहीं लिए गए और फार्महाउस पर CCTV क्यों नहीं थे? साथ ही टिप्पणी की कि अगर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को ही सस्पेंड किया जाएगा, तो कोई निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा। सोमवार को करीब दो घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। IAS फार्महाउस पर पकड़ा गया जुआ
10-11 मार्च की रात इंदौर में मप्र वित्त निगम की एमडी और 2009 बैच की आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआ खेलते लोगों को पकड़ा गया था। इसके बाद मानपुर टीआई लोकेन्द्र सिंह हिहोरे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड कर दिया गया। कुछ दिन बाद एसआई और एएसआई बहाल हो गए, लेकिन टीआई पर कार्रवाई जारी रही और उन्हें बुरहानपुर अटैच कर दिया गया। हाईकोर्ट ने पूछे ये तीखे सवाल टीआई बोले- याचिका लगाने पर प्रताड़ित किया
टीआई हिहोरे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन पर आईएएस का नाम एफआईआर में न जोड़ने और घटनास्थल बदलने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर उसी दिन सस्पेंड कर दिया गया। याचिका लगाने के बाद ट्रांसफर कर प्रताड़ित किया गया। दो याचिकाएं, सुनवाई जारी टीआई ने यह भी कहा कि 15 मार्च को सिमरोल में बड़ा जुआ पकड़ा गया, लेकिन वहां के टीआई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर भी कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिला। टीआई ने सस्पेंशन और चार्जशीट को चुनौती देते हुए दो याचिकाएं दायर की हैं। सस्पेंशन पर फैसला सुरक्षित है, जबकि चार्जशीट पर सुनवाई बाकी है। ये खबर भी पढ़ें महिला IAS के फार्म हाउस में चल रहा था जुआ इंदौर जिले के महू के मानपुर क्षेत्र में महिला IAS अधिकारी के नाम पर दर्ज फार्महाउस में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद समेत करीब 28.67 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here