Homeमध्यप्रदेशCM ने मंच पर किया भुजंगासन, VIDEO:उज्जैन में रिसोर्ट में ही रुके...

CM ने मंच पर किया भुजंगासन, VIDEO:उज्जैन में रिसोर्ट में ही रुके डॉ. मोहन यादव; BJP के प्रशिक्षण वर्ग में सुनाया महादेव का भजन

उज्जैन में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अलग अंदाज में नजर आए। राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने मंच पर योग किया और कार्यकर्ताओं को महादेव का भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। CM डॉ. यादव गुरुवार रात रिसॉर्ट में ही रुके थे। शुक्रवार सुबह वे धोती-कुर्ता पहनकर प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे। रवाना होने से पहले उन्होंने मंच से योग के महत्व पर बात की और कार्यकर्ताओं के सामने खुद प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और भुजंगासन समेत कई योगासन किए। करीब 10 मिनट तक चले इस सत्र के बाद उन्होंने शिव भक्ति भजन भी सुनाया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गुरुवार को CM की मौजूदगी में हुआ था। वर्ग में कार्यकर्ताओं को BJP की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। प्रदेश प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित शुक्रवार को समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, इंदौर जिले के प्रभारी राजेश सोलंकी और मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here