Homeछत्तीसगढ़BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से 2 नाम:सांसद रूप कुमारी...

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से 2 नाम:सांसद रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त 2026 को नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 65 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। BJP की नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी महत्वपूर्ण जगह मिली है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने को प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे राज्य में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। दीपक म्हस्के बने राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। भाजपा की नई टीम में विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में राजस्थान की वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है। ………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए: नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी; बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं। स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं। बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here