Homeमध्यप्रदेशअचलेश्वर मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO:बोला- तुझे तांत्रिक क्रिया...

अचलेश्वर मंदिर में पुजारी ने श्रद्धालु को पीटा, VIDEO:बोला- तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म करेंगे, सड़-सड़कर मरेगा; भगवान पर फेंककर प्रसाद चढ़ाने पर विवाद

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने एक श्रद्धालु को जमकर पीटा। प्रसाद चढ़ाने के विवाद के बाद नटराज भवन के कमरे में बंद कर थप्पड़ मारे। गले पर पकड़ा और जोर से धक्का दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला कंपू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम राजेश बोहरा (54) है, जो लक्ष्मीगंज लश्कर के निवासी हैं। आरोपी पुजारी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे पीड़ित को जान का खतरा है। वह और उनका परिवार डरा हुआ है। सुरक्षा की मांग की है। तीन तस्वीरें देखिए पुजारी ने भगवान पर फेंककर चढ़ाया प्रसाद पीड़ित श्रद्धालु राजेश ने बताया कि वह पिछले 40 साल से अचलेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। 29 मार्च को वे मंदिर में पूजा करने गए थे। इस दौरान उन्होंने पुजारी गगन कटारे को प्रसाद चढ़ाने के लिए दिया। पुजारी ने प्रसाद को भगवान पर फेंककर चढ़ाया। नटराज भवन में ले जाकर की पिटाई इस दौरान श्रद्धालु राजेश बोहरा ने पुजारी गगन कटारे से प्रसाद ठीक से चढ़ाने के लिए कहा। इससे पुजारी भड़क गया। पुजारी गगन ने बदसलूकी की। मंदिर में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि इसे मंदिर के नटराज भवन में ले जाओ। वहां ले जाकर इसे ‘सही कर दो’। मंदिर में पुजारी की धमकी के बाद कहासुनी हो गई। पुजारी ने गाली-गलौज की। राजेश बोहरा को खींचकर नटराज भवन में ले जाया गया। यहां पुजारी गौरव कटारे ने मारपीट की। धक्का-मुक्की भी की। मारपीट की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुजारी बोला- तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे राजेश बोहरा ने बताया कि पुजारी गौरव कटारे ने धमकी दी। पुजारी ने कहा कि तुझे तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे। तू सड़-सड़कर मरेगा। पीड़ित ने यह भी कहा कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह और उनका परिवार डरा हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसी पुजारी से दीक्षा ली थी, जिसके साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बावजूद, पुजारी ने एक शिष्य के साथ इस तरह का बर्ताव किया। शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंदिर प्रबंधन ने आरोपों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ……………………………………. ये खबर भी पढ़ें… मैहर मंदिर में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट, VIDEO मैहर शारदा मंदिर परिसर में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया था। पुलिस ने इस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया है, जिसमें मारपीट के बाद युवक-युवती की शादी करा दी गई। पढ़िए पूरी खबर।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here