Homeमध्यप्रदेशरीवा में रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे:रतहरा से नए बस...

रीवा में रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंसे:रतहरा से नए बस स्टैंड और सिरमौर चौराहे तक लगी कतारें, घंटों तक रेंगते रही गाड़ियां

रीवा शहर में रविवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और रात होते-होते हालात और बिगड़ गए। चोरहटा अंतर्गत बेला बायपास पर दिन में लगे जाम का असर पूरे शहर में देखने को मिला। रात के समय नए बस स्टैंड से रतहरा तक ट्रैफिक रेंगता नजर आया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। शहर के प्रमुख इलाकों में भी जाम का असर साफ दिखा। विशाल मेगा मार्ट, सिरमौर रोड, बस स्टैंड रोड सहित कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाजार क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। कई जगहों पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कई वाहन घंटों तक रेंगते रहे
रविवार होने के कारण खरीदारी और घूमने-फिरने के लिए लोगों की संख्या अधिक रही, जिससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। वहीं, कई प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से यातायात नियंत्रण प्रभावित हुआ और जाम की समस्या बढ़ती चली गई। हालांकि पूरे मामले में यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा का कहना है कि रविवार को यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे थे। आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। कुल मिलाकर रीवा में रविवार का दिन जाम के नाम रहा, जहां दिन से लेकर देर रात तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्लो मूविंग ट्रैफिक और जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here