Homeमध्यप्रदेशMP के अनूपपुर में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें:अनूपपुर SP बोले-...

MP के अनूपपुर में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें:अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे थे, मलबे में दबे; 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिरी। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से दो लोगों के शव निकाले हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि बिल्डिंग लगभग 10 साल पुरानी है। लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक भरभरा कर गिरने से लॉज में मौजूद लोग और मजदूर दब गए। एसईसीएल जमुना, कोतमा से रेस्क्यू दल बुलाया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि अंदर कितने लोग दबे हैं। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बगल के मकान में चल रही थी खुदाई कोतमा TI रत्नंबर शुक्ला ने बताया कि लॉज के ठीक बगल में स्थित एक मकान है। मकान में अंडरग्राउंड खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बचाव कार्य में 100 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं। मलबे के नीचे 7-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक एक महिला को बचाया गया है। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here