Homeछत्तीसगढ़झगड़ने के बाद चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, मौत:14 साल की...

झगड़ने के बाद चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, मौत:14 साल की नाबालिग को घर से भगाया, बिलासपुर में मिली लाश; 3 हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। देविका वर्मा 8वीं में पढ़ती थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, इसमें 1 नाबालिग शामिल है। पुलिस आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरी कहानी ? देविका वर्मा (14) खैरागढ़ के चिचोला की रहने वाली थी। मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। 28 मार्च की रात से लापता हुई तो परिजनों ने खूब खोजबीन किया। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है। जांच में सामने आया है कि वह मोहन वर्मा के साथ घर से निकली है, उनके साथ 2 अन्य युवक भी थे। चारों खैरागढ़ से निकलकर डोंगरगढ़ पहुंचे, फिर वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि इस पूरे मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज शाम पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। शव मिला लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी सोमवार (29 मार्च) को मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। इसके साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। साथ ही आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस पर अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बिलासपुर के मस्तूरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और केस डायरी खैरागढ़ पुलिस को भेज दी। वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए निकले थे चारों इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस ने तेज की और ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसके आधार पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड मोहन, हरीश वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सामने आया कि देविका तीनों के साथ डोंगरगढ़ से वेनगंगा एक्सप्रेस में सवार होकर कोरबा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन रविवार सुबह कोरबा पहुंचने वाली थी। इसी दौरान यात्रा के बीच किसी बात को लेकर मोहन और देविका के बीच विवाद हो गया, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसी दौरान मोहन ने देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि देविका 8वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में रसोइया हैं। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… खैरागढ़ से लापता नाबालिग छात्रा का शव मिला: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पुलिस बोली- सभी पहलुओं पर जांच जारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के रहने वाले 14 वर्षीय छात्रा की लाश मंगलवार को बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली, जो 28 मार्च की रात से लापता थी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here