Homeमध्यप्रदेश'मोहन भैया... प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है धर्मांतरण':जबलपुर में विधायक...

‘मोहन भैया… प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है धर्मांतरण’:जबलपुर में विधायक टी राजा बोले-आदिवासी-हिंदू समाज खत्म, तो भूल जाओ एमपी में भगवा सरकार

हिंदूवादी नेता और तेलंगाना से विधायक टी. राजा मध्यप्रदेश के जबलपुर में गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी सलाह दी है कि आपके प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया, तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। फिर भूल जाइए कि कभी एमपी में भगवाधारी सरकार बनेगी। फायर ब्रांड नेता टी. राजा हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने मंगलवार को जबलपुर पहुंचे थे, जहां नोदरा ब्रिज चौराहे पर एक विशाल सभा को संबोधित किया। टी. राजा ने कहा कि आज जो यह गदा यात्रा निकाली जा रही है, उसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि हम सभी को हनुमानजी जैसा बनना चाहिए। जैसे उन्होंने कल्चर शुरू किया था। घर में घुसकर मारने का आज जरूरत आन पड़ी है कि हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है। आने वाला समय युद्ध का होगा और हमें अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में रह रहे लोगों से लड़ना होगा। अगर आज हमने युद्ध की तैयारी नहीं की, तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी। धर्मांतरण पर कानून, फिर भी तेजी से फैल रहा है 5 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए विधायक टी. राजा ने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर हमारे आदिवासी भाइयों, माताओं-बहनों का कोई धर्मांतरण करवाता है, तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसका प्रावधान भी है, लेकिन आज भी प्रदेश में अनेक हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है, हर हिंदू की रक्षा करने का सरकार ने संकल्प लिया है और कानून बनाया है, फिर भी अगर इसे नहीं रोक पा रहे हैं, तो हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार मध्यप्रदेश में फिर जीत पाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है विधायक टी. राजा ने कहा कि कुछ दिनों पहले धर्मांतरण को रोकने के लिए एक चर्च में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू सेवा परिषद जो काम कर रही है, वह आपके वोट बैंक को मजबूत कर रही है। आज जितने भी गदाधारी हैं, चुनाव के समय जब ये बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे, तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह है भगवे का। आज नेताओं को सोचने की जरूरत है कि उन कार्यकर्ताओं को न दबाएं, जो उनकी कुर्सी को मजबूत करने का काम करते हैं। लव जिहाद को लेकर मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून बनाया है, लेकिन इसके बाद भी हमारे यहां की एक इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बदलकर उसे ट्रैप किया था। धर्म बदलने की कोशिश की, उसकी फोटो रख ली थी, लेकिन हमारी बहन ने इज्जत के खातिर जान दे दी। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कानून पारित कर कागजों में रख देती है। मोहन भैया आप यूपी वाला पैटर्न अपनाओ टी. राजा ने प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों को लेकर सीएम मोहन यादव से निवेदन किया कि आप उत्तर प्रदेश वाला पैटर्न अपनाएं। यूपी में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है, तो सख्त कार्रवाई होती है। वहां कार्यकर्ताओं को भी छूट दी जाती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पश्विम बंगाल में धंधा करने गए ओवैसी विधायक टी. राजा ने कहा कि जबलपुर दौरे के दौरान उन्होंने ओवैसी ब्रदर्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि धंधा करने गए हैं। विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं कि चुनाव में उनके वोट काटेंगे, नहीं तो पैसे दो। छोटे और बड़े ओवैसी दोनों का एक ही काम है। देश में अगर मुसलमानों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है, तो वह ओवैसी हैं, न कि बीजेपी। ममता बनर्जी की बड़ी हार होने वाली फायरब्रांड नेता टी. राजा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं और इस बार ममता की बड़ी हार होने वाली है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भगवा लहराएगा। एसआईआर को लेकर टी. राजा ने कहा कि इसका मतलब यह है कि जिसका वोट है, वही रहेगा। ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों को पनाह दे रखी है, जिनके वोट एसआईआर से कटेंगे और उन्हें वहां से जाना पड़ेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here