Homeमध्यप्रदेशMP-CG, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:राज्यसभा के उपसभापति होंगे समापन सत्र...

MP-CG, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:राज्यसभा के उपसभापति होंगे समापन सत्र में शामिल; पहले दिन मौजूद रहे सीएम

भोपाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों के सम्मेलन का आज समापन होगा। इस सम्मेलन के समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि होंगे। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह भी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर बाद उज्जैन जाएंगे विधायक युवा विधायक सम्मेलन का समापन होने के बाद विधायक गण उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। एमपी के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष मौजूद थे। सीएम बोले- राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के करीब 50 MLA मौजूद थे। सम्मेलन के पहले दिन इनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता बनाए रखें। इलाके की अच्छाई के साथ कमजोरी को भी समझें। राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। आज के दौर में दुनिया हमारी तरफ देख रही है कि भारत किस तरह 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी बात रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा- हमारे यहां छात्र संघ चुनाव बंद हो गए। नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। कॉलेज के समय युवाओं के अंदर आग होती है सिस्टम से लड़ने की। वहां से शुरुआत होती है सोचविचार की और सिस्टम से लड़ने की। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब इस देश में डेमोक्रेसी मजबूत रहेगी। ये खबर भी पढ़ें… एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन मध्य प्रदेश विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इसमें 3 राज्यों के 45 MLA पहुंचे हैं। सम्मेलन के पहले दिन युवा विधायकों का स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया। इसके बाद ग्रुप फोटो खींचा गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here