Homeमध्यप्रदेशभोपाल के बैरसिया में बोरियों और ढेर में स्टॉक:बारदाना संकट, लेकिन भाजपा...

भोपाल के बैरसिया में बोरियों और ढेर में स्टॉक:बारदाना संकट, लेकिन भाजपा विधायक के वेयरहाउस में पहले ही भर गया गेहूं

एक तरफ सरकार बारदाने की कमी बताकर गेहूं खरीदी की तारीख आगे बढ़ा रही है, दूसरी तरफ भोपाल में बैरसिया क्षेत्र के भाजपा विधायक विष्णु खत्री के भागवती वेयरहाउस में खरीदी शुरू होने से पहले ही गेहूं स्टोर कर लिया गया। यह वेयरहाउस इस बार सरकारी खरीदी केंद्र भी घोषित है। जानकारी के अनुसार बैरसिया रोड स्थित भागवती वेयरहाउस इस बार सरकारी खरीदी केंद्र के रूप में चिह्नित है। यहां किसानों को ट्रॉली में गेहूं लेकर आने के लिए कहा गया और तौल के बाद स्टोरेज किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी संबंधित अधिकारियों को थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। भोपाल जिले में 93 गेहूं खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। विधायक बोले- यह मेरा और किसानों का गेहूं विधायक खत्री बोले- कुछ कांग्रेसी मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वेयर हाउस मेरा है, पर उसमें मेरा और आसपास रहने वाले किसानों का गेहूं रखवाया है। बारिश से बचाने के लिए ऐसा किया। दो वेयरहाउस, एक भरा हुआ, दूसरे में एडवांस गेहूं रखा परिसर में बने दो वेयरहाउस में से एक पहले से भरा हुआ मिला, जबकि दूसरे खाली वेयरहाउस में भी एडवांस में गेहूं रखवाया गया। बताया जा रहा है कि इस स्टोरेज के लिए बोरियों की व्यवस्था भी की गई, जबकि सरकार प्रदेशभर में बारदाने की कमी का हवाला देकर खरीदी टाल चुकी है। युद्ध का असर : मप्र में गेहूं खरीदी 10 दिन बढ़ी, अब 10 अप्रैल से ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी पर भी दिखने लगा है। बारदाना (बोरियों) की कमी के कारण राज्य सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीदी 10 दिन आगे बढ़ा दी है। अब प्रदेश में खरीदी 1 अप्रैल की बजाय 10 अप्रैल से शुरू होगी। सोमवार को 5 मंत्रियों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में खरीदी 10 अप्रैल से, अन्य संभागों में 15 अप्रैल से शुरू होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here