Homeमध्यप्रदेशफिल्म ‘बिहू-अटैक’ के प्रोड्यूसर देव मेनारिया पहुंचे भोपाल:अक्टूबर में करेंगे फिल्म ‘अहिल्याबाई’...

फिल्म ‘बिहू-अटैक’ के प्रोड्यूसर देव मेनारिया पहुंचे भोपाल:अक्टूबर में करेंगे फिल्म ‘अहिल्याबाई’ की शूटिंग शुरू; बोले-MP के कलाकारों को मिलेगा मौका

फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेता देव मेनारिया अपनी आगामी फिल्म ‘अहिल्याबाई’ को लेकर भोपाल पहुंचे। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर होगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी अवसर मिलेगा। शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू होगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इतिहास से संवाद का माध्यम बनेगी ‘अहिल्याबाई’
देव मेनारिया ने बताया कि ‘अहिल्याबाई’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास से संवाद का माध्यम है। इसमें मालवा की महान शासिका अहिल्याबाई होलकर के पराक्रम, नेतृत्व और देश के प्रति उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के अलग-अलग लोकेशनों पर हो रही है। जहां स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया जा रहा है। यह फिल्म मेनारिया शांति फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। कमर्शियल ट्रेंड से हटकर कंटेंट पर फोकस
देव मेनारिया, जो इससे पहले ‘बिहू अटैक’ जैसी असम की संस्कृति पर आधारित फिल्म में काम कर चुके हैं, मानते हैं कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम भी है। उनका कहना है कि जहां अधिकांश युवा निर्माता-निर्देशक कमर्शियल फिल्मों की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं वे भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि दर्शक मनोरंजन के साथ कुछ सीख भी सकें। वे वेब सीरीज ‘साजिश’ में अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here