Homeमध्यप्रदेशलहार तहसील में 10 मिनट तक बारिश:गेहूं की फसल की कटाई जारी,...

लहार तहसील में 10 मिनट तक बारिश:गेहूं की फसल की कटाई जारी, किसानों में डर, मौसम बिगड़ा तो होगा नुकसान

लहार तहसील और आलमपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार रात को अचानक मौसम बदल गया। रात करीब 9:30 बजे गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सोमवार रात को लगभग दस मिनट से ज्यादा समय तक पानी गिरा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए यह राहत की खबर रही, लेकिन खेती-किसानी के लिए यह समय काफी नाजुक है। कटाई पर संकट, किसान परेशान इस बेमौसम बारिश ने सबसे ज्यादा उन किसानों को डरा दिया है जिनकी गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार खड़ी है। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई का काम शुरू होने वाला है, और ऐसे में जरा सी भी और बारिश पूरी फसल को बर्बाद कर सकती है। साल भर की मेहनत और लागत दांव पर लगी होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा सकती है। किसानों को डर है कि अगर मौसम का मिजाज और बिगड़ा, तो कटी हुई या पक चुकी फसल काली पड़ सकती है या झड़ सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here