Homeमध्यप्रदेशभाई के बेटे में दिखा ‘राजा’,घर में जश्न का माहौल:‘राजा इज बैक’...

भाई के बेटे में दिखा ‘राजा’,घर में जश्न का माहौल:‘राजा इज बैक’ लिखकर नवजात का भव्य स्वागत; हाथों में राजा की तस्वीर थामे आई भाभी

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद गम में डूबे परिवार में अब खुशी का माहौल है। उनके बड़े भाई सचिन के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसे परिवार ‘राजा’ मान रहा है। रविवार रात को परिवार ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार लंबे समय से दुख में था। अब सचिन के घर बेटे के जन्म से घर में खुशी लौट आई है। परिजन बच्चे को राजा कहकर पुकार रहे हैं। ग्यारस के दिन हुआ जन्म परिवार के मुताबिक, जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, उस दिन भी ग्यारस थी। अब बेटे का जन्म भी ग्यारस के दिन और लगभग उसी समय हुआ है। इसे परिवार एक संयोग मानते हुए भावनात्मक रूप से जोड़ रहा है। रविवार रात परिवार ने घर पर ढोल बजाकर खुशी मनाई। परिजन जमकर नाचे और नए मेहमान का स्वागत किया। अस्पताल के बाहर भी ढोल बजाए गए। ‘राजा इज बैक’ लिखकर किया भव्य स्वागत सोमवार शाम को बेटे को घर लाया गया। इस मौके पर परिवार ने इस पल को पूरे उत्साह के साथ मनाया। परिवार ने पूरे घर को सजाया। मेन गेट पर लिखा “राजा इज बैक”। शाम को सजी हुई कार में बच्चे और मां को लेकर परिवार के लोग लेकर आए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। परिवार के लोग ढोलक की थाप पर जमकर थिरकते नजर आए। राजा के भाई विपिन और सचिन के साथ ही परिवार के अन्य लोग ढोलक की थाप पर जमकर नाचे। पूरे उत्साह के साथ नए मेहमान का वेलकम किया गया।
राजा की शादी जैसा ही जश्न जब सचिन की पत्नी किरण अपने बेटे के साथ घर लौटी तो उनके हाथ में राजा की तस्वीर था। दोनों हाथों से वह राजा की तस्वीर लेकर चल रही थी। वह उमा रघुवंशी के हाथों में नन्हा मेहमान घर में आया। विपिन ने बताया कि जिस तरह राजा की शादी में खर्चा किया गया था, उसी तरह नए मेहमान के आने की खुशी में खर्चा किया गया है। बड़े दिन बाद परिवार में खुशी का माहौल लौटा है। हत्या के बाद नहीं मनाया कोई त्योहार राजा की हत्या के बाद परिवार ने कोई त्योहार नहीं मनाया था। बेटे के जन्म के बाद पहली बार घर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here