मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार दोपहर एक 60 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिला है। मामला लोही गांव का है, जो बिछिया थाना क्षेत्र में आता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का शव धड़ से अलग अवस्था में मिला है, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सिर कटा शव मिलने के मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संभावित सुराग जुटाने की कोशिश जारी है, ताकि घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही… श्योपुर में बाप-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की कुल्हाड़ी से हत्या श्योपुर में रविवार रात बाप बेटे का झगड़ा रुकवाने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मामला गसवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदाकलां में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
