इंदौर में 31 मार्च को पहली बार मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए नीलामी होने जा रही है। यह पहली बार है जब लीग में खिलाड़ियों की आईपीएल की तर्ज पर नीलामी हो रही है। नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमें अपनी पसंद के क्रिकेटरों की बोली लगाकर खरीदेंगी। इससे खिलाड़ियों पर ‘धन वर्षा’ होने की उम्मीद है और प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा। नीलामी में तेज गेंदबाज आवेश खान, कुलदीप सेन, आक्रामक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा के अलावा माधव तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं वेंकटेश अय्यर और रजत पाटीदार को रिटेन किया जा चुका है। व्यंक्टेश अय्यर को टीम ने 12.5 लाख रुपए और रजत को 7 लाख रुपए में रिटेन किया गया है। एमपीएल आईपीएल के ठीक बाद खेली जाएगी। निलामी ब्रिलियंट कंवेशन सेंटर में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। मप्र क्रिकेट लीग के बीते दो संस्करण बेहद सफल रहे हैं और इनसे निकले कई खिलाड़ी आइपीएल में चमक बिखेर रहे हैं। मप्र लीग में खेलने के लिए दूसरे राज्यों की टीम छोड़कर भी कई खिलाड़ी मध्य प्रदेश आए हैं। इनमें अजय रोहेरा, पुनीत दाते, आनंद सिंह बैस के नाम शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी पहले मध्य प्रदेश से ही खेला करते थे। पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने के चलते पुडुचेरी राज्य का प्रतिनिधित्व करने लगे थे। मप्र लीग में खेलने के लिए अब तीनों ने पुडुचेरी से नाता तोड़ लिया है। आगामी सत्र में यह मप्र टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। मध्य प्रदेश से ही खेलने वाले आक्रामक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा भी लीग में शामिल होंगे। आशुतोष घरेलू क्रिकेट में रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने रेलवे टीम नहीं छोड़ी है, लेकिन चूंकि रेलवे की अपनी कोई लीग नहीं होती। इसलिए उन्हें मप्र लीग में खेलने के लिए विशेष अनुमति दी गई है। पहले लीग में 7 टीमें थीं, लेकिन इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। नीलामी में आवेश पर रहेगी सबकी नजर
इंदौर में होने वाली नीलामी में सबसे बड़ा नाम तेज गेंदबाज आवेश खान का है। लीग की किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। उनके अलावा हैदराबाद सनराइजर्स से खेलने वाले अनिकेत वर्मा पर भी निगाह सभी टीमों की रहेंगी, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ आइपीएल के पहले ही मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की थी। इंदौर के हरफनमौला क्रिकेटर माधव तिवारी को भी टीमें लेना चाहेंगी। खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में बांटा गया • ए श्रेणी – भारतीय टीम में खेल चुके, पिछले दो सत्रों (2024-25, 2025-26) में आईपीएल में खरीदे गए या भारत-ए में शामिल रहे। आधार मूल्य: 3 लाख रुपए। • बी श्रेणी – पिछले दो सत्रों में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सीनियर टीम में चुने गए।
आधार मूल्य: 1.5 लाख रुपए। • सी श्रेणी- पिछले दो सत्रों में मध्य प्रदेश की जूनियर टीम में शामिल। आधार मूल्य: 75 हजार रुपए। • डी श्रेणी- पिछले दो सत्रों में जेएन भाया ट्रॉफी या माधवराव सिंधिया ट्रॉफी में संभागीय टीम से अंतिम एकादश में खेला हो। आधार मूल्य: 50 हजार रुपए। उम्र सीमा का नियम 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को इस लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला बीसीसीआई की नीति के अनुरूप है, जो घरेलू टूर्नामेंट में छोटे आयु वर्ग के लिए टी-20 नहीं कराती। उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को लंबे प्रारूपों (रेड-बॉल क्रिकेट) के प्रति गंभीर बनाना है। फ्रेंचाइजी टीमें जेएन भाया ट्रॉफी (अंतर-संभागीय टी-20) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगी। इससे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीमों में जगह मिलने और आगे आईपीएल जैसी बड़ी लीग में जाने के रास्ते खुलेंगे। यह बदलाव मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और राज्य की प्रतिभाओं को बड़ा आर्थिक और खेल लाभ मिलेगा। यह 10 टीमें नीलामी में शामिल होंगी यह खिलाड़ी रिटेन एमपी के यह खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे मध्यप्रदेश के 11 खिलाड़ी इस साल आईपीएल में खेल रहे हैं। आरसीबी से रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और मंगेश यादव शामिल हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स से आवेश खान और अक्षत रघुवंशी खेल रहे हैं। गुजरात टाइंट्स से अर्शद खान और कुलवंत खेरजोलिया खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदाराबाद से अनिकेत वर्मा और शिवांग कुमार खेल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स से कुलदिप सेन और दिल्ली कैपिट्लस से माधव तिवारी खेल रहे हैं।
