Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में लूट के बाद भागते-भागते पेट्रोल खत्म:पीछाकर रहे लोगों ने पकड़ा,...

जबलपुर में लूट के बाद भागते-भागते पेट्रोल खत्म:पीछाकर रहे लोगों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर पीटा; पुलिस के सामने उगल दिए गैंग के राज

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लूट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने एक बाइक सवार से हजारों रुपए नकद, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। 27 मार्च को हुई वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी मौके से फरार हो रहे थे, तभी एक लुटेरे की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जिससे पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। मार के डर से उसने अपने सभी साथियों के नाम और पते उगल दिए। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी ने बताया कि पेट्रोल खत्म होने के कारण उसके साथी उसे छोड़कर भाग गए। जिससे वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। लुटेरे की निशानदेही पर 29 मार्च को शाम कटंगी थाना पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी पाटन और दमोह क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने पहले और किन-किन जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कलेक्शन एजेंट से की थी 27,500 की लूट दमोह जिले के ग्राम समना निवासी 34 वर्षीय हेमेंद्र पटेल टीवीएस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह हर माह दमोह और जबलपुर के आसपास के गांवों में जाकर किस्त की राशि वसूलकर कार्यालय में जमा करते हैं। 27 मार्च की शाम को हेमेंद्र पटेल बेलखाड़ू पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम झगरा में एक व्यक्ति राजेंद्र के घर किश्त की राशि लेने पहुंचे थे। वहां उनकी मां ने बताया कि वह घर पर नहीं है और एक-दो दिन में खुद कार्यालय आकर भुगतान कर देगा। इसके बाद हेमेंद्र पटेल अपनी बाइक से कटंगी रोड की ओर लौटने लगे। तभी रास्ते में दो युवक उनके पास आए और बोले कि उनकी मां की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल ले जाना है, इसलिए थोड़ा पेट्रोल दे दें। हेमेंद्र ने जवाब दिया कि मेरी बाइक बीएस-6 मॉडल की है, जिससे पेट्रोल निकालना संभव नहीं है। इसके बावजूद दोनों युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। वे पेट्रोल निकालने की कोशिश करने लगे। तभी एक अन्य बाइक से दो और युवक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पांचों आरोपियों ने मिलकर हेमेंद्र के साथ मारपीट की। उनके पास से 27,500 रुपए नकद, लैपटॉप और कंपनी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।
एक साथी दौड़कर दूसरी बाइक से भाग निकला लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जब पांचों आरोपी मौके से भाग रहे थे, तभी आसपास के ग्रामीणों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर लुटेरों की एक बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। ऐसे में उस बाइक पर बैठा एक आरोपी दौड़कर अपने साथियों की दूसरी बाइक पर बैठ गया। चार आरोपी तो मौके से फरार हो गए, लेकिन उनका पांचवां साथी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की, इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कटंगी थाना पुलिस ने आरोपी और उसकी बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले शराब पी, फिर बनाया प्लान 26 मार्च की दोपहर को पांच लुटेरे हर्ष बर्मन, भगवान सिंह ठाकुर, चंदन बर्मन निवासी पाटन, हेतराम रैकवार निवासी दमोह, संजीव बर्मन शहपुरा ने साथ में बैठकर शराब पी, और फिर लूट का प्लान बनाया। झगरा गांव के बाहर यह लोग लूट करने के लिए छिपे हुए थे, तभी हेमेंद्र बाइक से निकला, जिसके साथ पांचों ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था बेलखाड़ू चौकी प्रभारी राजेश धर्वे ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक को ग्रामीणों ने रस्सी से बांध रखा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था और लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। कभी वह भूख लगने की बात कहता, तो कभी प्यास का बहाना बनाता रहा। पुलिस को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे चौकी लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी हर्ष बर्मन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। आरोपियों से लूटा गया लैपटॉप, दस्तावेज और नकदी भी बरामद कर ली गई है। यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर में व्यापारी की कार से 17 लाख की चोरी भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से 17 लाख रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल–जबलपुर NH-45 पर हुई। व्यापारी बैंक से कैश निकालकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में वारदात हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here