Homeदेशमेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट' में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा...

मेरठ में ‘इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट’ में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा अनावरण, भगवंत मान बोले- नेताओं ने अपनी मूर्तियां लगाईं शूरवीरों को भूले

उत्तर प्रदेश के मेरठ में होने वाले इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। रविवार को सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज में महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- नेताओं ने जीते जी अपनी मूर्तियां लगा लीं, लेकिन देश की आजादी में अपनी जान गवाने वाले क्रांतिवीरों, शूरवीरों को भुला दिया। जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी को दूर करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और उनकी मूर्तियां भूल गए। आजादी के झूठे नेता कुर्सियां लेकर बैठ गए, राजगुरु, सुखदेव भगतसिंह फुल्ला होकर रह गए। फूल ही बनकर रह गए। जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कहा- आने वाले एक से दो वर्षों में देश के सभी जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे समाज को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने में मदद मिलेगी। वहीं जाट संसद में करीब 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से आसपास के जाट समाज के लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गई थीं। जबकि काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। 4 तस्वीरें देखिए… मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here