मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की महिला की कर्नाटक के यादगिरी जिले में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति ने पत्नी की मौत की सूचना यादगिरी पुलिस को दिए बिना ही शव को 1400 किमी दूर ग्वालियर ले आया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान मायका पक्ष पहुंच गया और हंगामा हो गया। परिजन ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। मामला बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सीमा बाथम (40) है, जो सुपावली गांव की रहने वाली थी। वह अपने पति मेघसिंह बाथम के साथ कर्नाटक के यादगिरी जिले के रामसुंदर गांव में साथ में रहती थी। पति वहां ठेला लगाता था। अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था शव मृतक के भाई राकेश बाथम ने बताया कि 26 मार्च की सुबह करीब 7 बजे जब शव को मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था, तभी मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे के बीच मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी। शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भिजवा दिया गया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। भाई का आरोप- बहन की हत्या की गई मृतक के भाई ने बताया कि कहा कि 25 मार्च की रात जीजा ने उन्हें बहन की मौत की जानकारी दी, लेकिन कर्नाटक के यादगिरी पुलिस को सूचना नहीं दी गई। न ही वहां कोई कानूनी प्रक्रिया कराई गई। उन्होंने बताया कि बहन को प्रताड़ित किया जाता था और उसकी मौत सामान्य नहीं है। उनकी बहन की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, कर्नाटक पुलिस करेगी जांच बिजौली थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकें। जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है और केस डायरी कर्नाटक पुलिस को भेज दी गई है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें इंदौर- इंजीनियर को कार से कुचला, VIDEO मध्य प्रदेश के इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शंपा पाठक पांडे है। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। पढ़ें पूरी खबर…
