चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर गुरुवार को शक्तिपीठ मां हरसिद्धि की संध्या आरती में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। पुजारी रामचंद्र गिरि, राजू गिरि गोस्वामी के अनुसार शाम 6.30 बजे मंदिर परिसर स्थित दो स्तंभों पर 1051 दीप मालिकाओं को प्रज्वलित करने का क्रम शुरू हुआ। उसके बाद आरती की गई। देश की 52 शक्तिपीठ में से हरसिद्धि प्रमुख हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां पर माता सती की दाहिनी कोहनी गिरी थी।
