Homeदेशचंडीगढ़ में आज एयर शो से पहले बारिश:सुखना लेक बंद, बिना प्री-बुकिंग...

चंडीगढ़ में आज एयर शो से पहले बारिश:सुखना लेक बंद, बिना प्री-बुकिंग एंट्री नहीं; लोगों का पहुंचना शुरू

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज दो दिवसीय एयर शो शुरू होगा, जिसका प्रदर्शन सुबह सढ़े 10 से 11:45 बजे तक होगा। शो देखने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर एंट्री दी जा रही है। वहीं इससे पहले सुबह से ही बूंदाबांदी हो गई है। इसकी वजह से शो पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि प्रशासन की तरफ से शो में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था सुखना लेक पर खुले में की गई है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और पंजाब के 7 जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। एयर शो में बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिल रही है। दोनों दिन 10-10 हजार लोग शो देखने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान लेक आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है। आर्मी पब्लिक स्कूल चंडी मंदिर के 2005 बैच के छात्र रहे विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह भी सूर्य किरण की एरोबैटिक टीम का हिस्सा है। वह इस टीम को लीड करेंगे। इनके साथ ही फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम का हिस्सा रहेंगे। एयर शो से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here