Homeमध्यप्रदेशजबलपुर मेडिकल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट, मासूम की मौत:HNCU वार्ड में धुआं...

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट, मासूम की मौत:HNCU वार्ड में धुआं उठने से मची अफरा-तफरी; परिजन-डॉक्टर आपस में भिड़े, जमकर हुआ हंगामा

मध्य प्रदेश के जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड (HNCU) के बाहर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं उठने लगा। धुआं फैलते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई।परिजन घबराकर अपने-अपने बच्चों को बाहर निकालने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं उठने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वार्ड की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। नवजात की मौत की खबर से बढ़ा आक्रोश घटना के दौरान एक नवजात की मौत की खबर भी सामने आई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि नवजात की मौत घटना से पहले हुई थी और उसका इस हादसे से कोई संबंध नहीं है। परिजनों का आरोप, मौके पर नहीं था स्टाफ वहीं, कुछ परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के समय वार्ड में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही वार्ड बॉय। इससे अफरा-तफरी और बढ़ गई और लोग अपने बच्चों को लेकर बाहर भागने लगे। प्रबंधन का दावा, सभी बच्चे सुरक्षित मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठने और धुआं फैलने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना वार्ड के बाहर हुई थी।अंदर भर्ती सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पंखे में शॉर्ट सर्किट, स्टाफ ने संभाली स्थिति गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि वार्ड के बाहर लगे एक पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठा था, जिसे ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के कारणों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here