Homeदेशइंदौर: गुस्से में दौड़ाई कार, इंफोसिस इंजीनियर की मौत:पेंटहाउस किराए पर देने...

इंदौर: गुस्से में दौड़ाई कार, इंफोसिस इंजीनियर की मौत:पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर आरोपी पिता-पुत्र का रहवासियों से हुआ था झगड़ा

इंदौर में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद में एक शख्स ने कार से एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका का नाम शंपा पाठक (पांडे) था। वह इंफोसिस में सॉफ्टेवयर इंजीनियर थीं। 13 मार्च को दो बच्चों और पति के साथ अपने फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। घटना बुधवार रात 10.30 बजे लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी शख्स और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद की जड़: रिहाइशी बिल्डिंग में ‘Airbnb’ का संचालन टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, टाउनशिप की सागरश्री एन्क्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चोधरी ने अपना पेंटहाउस Airbnb को किराए पर दे रखा है। यहां रोज नए लोग आते थे। इस बात को लेकर रहवासियों की आपत्ति थी। कल रात रहवासियों ने उनके फ्लैट की लाइट बंद कर दी थी। यह देखकर कुलदीप चौधरी नीचे आए। उन्होंने रहवासियों के फ्लैट की लाइट बंद कर दी। इस बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद बेटा मोहित चौधरी कार लेकर आया। पहले वहां रहने वाली महिला कर्मचारी और फिर शंपा पांडे को टक्कर मार दी। शंपा को बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बिल्डिंग में लगा DVR जब्त कर ली है। Airbnb के जरिये यहां कौन-कौन लोग आते थे, इसकी जांच की जाएगी। पति ने कहा- वह चाहता तो कार रोक सकता था, पत्नी बच जाती अयोध्या (उप्र) के रहने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि बुधवार रात को बिल्डिंग के नीचे शोर हो रहा था। हम यह सुनकर नीचे गए। वहां कुछ देर में मारपीट होने लगी। इस बीच पेंटहाउस के मालिक का बेटा कॉरिडोर में 60-70 की स्पीड में कार लाया। पहले एक महिला कर्मचारी को घायल किया। वह मेरी तरफ बढ़ा तो मैं जैसे-तैसे बचा, लेकिन उसने मेरी पत्नी शंपा को चपेट में ले लिया। पहले पत्नी को बोनट लगा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। सीधे दीवार में जाकर टक्कर मार दी। पत्नी के सिर में बहुत ज्यादा चोट लगी। वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने कार चढ़ा दी। वह चाहता तो कार रोक सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। खुद का फ्लैट खरीदा, कुछ दिन पहले ही शिफ्ट हुए सौरभ के मुताबिक, यहां हमने फ्लैट खरीदा था। कुछ दिनों पहले ही शिफ्ट हुए। परिवार में 2 बच्चे और माता-पिता भी हैं। 7 साल का बेटा श्रेयांश तीसरी और 10 साल का बेटा श्रेष्ठ पांचवीं में पढ़ता है। हम तीन-चार साल पहले ही इंदौर आए हैं। पहले हम स्कीम 114 में रहते थे। रहवासी पेंटहाउस की पहले कर चुके शिकायत सौरभ के मुताबिक, इस बिल्डिंग में पेंटहाउस कभी प्लान में नहीं था। हमने जब फ्लैट खरीदा था, तब हमें भी सूचना नहीं दी गई। बाद में पता चला कि यहां पेंटहाउस है, उसे Airbnb को देंगे। यहां रात 2.30 बजे तक लड़के-लड़कियां आते हैं। पहले भी इसे लेकर रहवासियों ने आपत्ति ली थी। शनिवार-रविवार मीटिंग हुई थी, जिसमें काफी बहस हुई थी। सोसाइटी अध्यक्ष बोले- पेंटहाउस अवैध है शिव वाटिका टाउनशिप सोसाइटी अध्यक्ष गौरव नाइक ने बताया कि यहां तीन हजार लोग रहते हैं। यहां बना पेंटहाउस अवैध है। अधिकांश लोग एक माह पहले ही रहने आए हैं। बिल्डर से डेवलपमेंट इश्यू चल रहा है। हमें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं। …………………. ये खबरें भी पढ़ें… 1. भोपाल में ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, मौत भोपाल के परवलिया इलाके में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर पर ट्रॉली का पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 2. सागर में देर रात 2 हादसे, 5 युवकों की मौत सागर जिले में बुधवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 युवकों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे 4 घंटे के अंतराल में हुए हैं। पहला हादसा बंडा रोड पर सौरई फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here