पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। सोमवार को पहली बार उनके सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा। इस मामले में अब रंधावा के परिवार ने खुलकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी। इस दौरान मां भाग कौर जोर-जोर से रोती दिखाई दीं। उन्होंने कहा- मंत्री मेरा मेरा पुत्त खा गया (मंत्री ने मेरे बेटे को मार दिया)। रंधावा की बेटी सीरत कौर ने कहा- मैंने अब तक पापा की बॉडी नहीं देखी। कोई आम आदमी होता तो कब का अरेस्ट हो जाता। क्या मंत्री के लिए अलग कानून है। रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया। रंधावा के सुसाइड के 4 PHOTOS… 1. घर के बाहर बैचेनी में टहलते दिखे
21 मार्च की सुबह 5.47 बजे की इस फोटो में DM गगनदीप रंधावा बैचेनी में टहलते हुए दिख रहे हैं। 2. बाहर की तरफ झांकते रहे
टहलते हुए रंधावा बाहर भी देखते रहे कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा या फिर उन्हें देख तो नहीं रहा। 3. मुंह में सल्फास डाल पानी पिया
5.50 बजे जब उनके घर के बाहर सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही थम गई तो रंधावा ने मुंह में सल्फास डाली और पानी पी लिया। 4. जहर खाने के बाद VIDEO बनाया
जहर खाने के बाद रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर उन्होंने जहर खाया। रंधावा सुसाइड केस–सवालों में घिरे MD-DC से सीधी बात:डीसी बोले- DM मुझसे मिले थे, एमडी का जवाब- मैंने खुद बात की थी; FIR में 2 और आरोपी कौन? सुसाइड केस में फंसे भुल्लर का AAP में दबदबा:4 साल में कभी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय नहीं बदला; ऑफिस में सिर्फ केजरीवाल संग फोटो, CM भगवंत मान गायब मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
