Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बारिश, कोंडागांव में बिछी बर्फ की चादर, VIDEO:जशपुर में बिजली...

छत्तीसगढ़ में बारिश, कोंडागांव में बिछी बर्फ की चादर, VIDEO:जशपुर में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। हालांकि, आने वाले 24 घंटों के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। इससे पहले शनिवार को कोंडागांव जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा दिखा। जिले में जमकर ओले गिरे। बड़ेराजपुर विकासखंड के टेवंसा, छोटेराजपुर, पाडोकी और बड़ेराजपुर गांवों के खेतों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर सनऊ राम (51) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय रेखा घायल हो गईं। दूसरी ओर रायगढ़ में बिलासपुर जलाशय का गेट टूटने से पानी NH और पास के खेतों में फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुईं। बारिश और ओलावृष्टि की कुछ तस्वीरें देखिए- पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर हरियाणा से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 और 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बादल की स्थिति बनी हुई है। इसी सिस्टम की वजह से बीते दिनों प्रदेश के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बस्तर के नांगुर में हुई सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादलों ने अपना असर दिखाया। सबसे ज्यादा 50 MM बारिश बस्तर के नांगुर में दर्ज की गई, जबकि बगीचा में 30MM, सुकमा और टोकापाल जैसे इलाकों में 20-20 MM बारिश हुई। तापमान की बात करें तो दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में आज बढ़ सकता है तापमान राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है कि रविवार, 22 मार्च को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, पूरे प्रदेश में कल यानी रविवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है और विभाग की ओर से फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। ​2 दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। यानी आने वाले दो-तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में फिर से तेज गर्मी अपनी दस्तक देगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here