Homeछत्तीसगढ़भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, VIDEO:पति-बच्चे के साथ...

भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, VIDEO:पति-बच्चे के साथ घर लौट रही थी, रेलवे का एग्जाम देने गई थी रायपुर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार शाम रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिछला पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाई स्पीड ट्रक बाइक को टक्कर मारते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- रेलवे की परीक्षा देने गई थी रायपुर जानकारी के मुताबिक एन भारती (30) परिवार के साथ खुर्सीपार भिलाई में रहती थी। शनिवार को पति और 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे की परीक्षा देने गई थी। एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गिर पड़े। पिछले पहिए की चपेट में आने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलते हुए दिख रहा है। टक्कर अचानक हुई, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। ट्रक चालक गिरफ्तार पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने जल्द ही कंट्रोल कर लिया। …………………….. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी,4 मौतें,LIVE-VIDEO: गाड़ी काटकर शव निकाले; बिलासपुर में सालगिरह मनाकर लौट रहा था परिवार बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने यह हादसा हुआ। टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक एक ही परिवार के हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here