इंदौर में शनिवार को पंजाबी पॉप स्टार करण औजला का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। शुरुआत शाम 7 बजे से होनी थी लेकिन उनके फैंस शाम 4 बजे से ही सी-21 एस्टेट पहुंच गए। शाम 7 बजे पूरा ग्राउंड खचाखच भरा था। करण ने रात 8 बजे एमएफ गबरू के साथ स्टेज पर जोरदार एंट्री ली। उन्होंने पंजाबी में पूछा ”की हाल है इंदौर?” इसके बाद करण के सुपरहिट गानों का सिलसिला शुरू हुआ। जहां उन्होंने I’ma Do My Thing पर जमकर डांस किया। ‘यार जाट दे’ और ‘आई रियली डू्’ पर फैंस पूरी तरह झूम उठे। उन्होंने पंजाबी बीट्स के साथ बॉलीवुड का तड़का लगाते हुए ‘नित खैर मंगदा और ओ जाने-जाने जाना जैसे हिंदी भी सुनाए। ‘सॉफ्टली’, ‘एंटीडॉट’ और ‘फॉर ए रीजन’ ‘तौबा-तौबा’ जैसे गानों पर पूरा ग्राउंड मोबाइल फ्लैशलाइट्स के साथ चमक उठा। बीच-बीच में वे दर्शकों से पूछते रहे ‘इंदौर, एनर्जी कम तो नहीं हो रही?’ उन्होंने दो घंटे स्टेज पर रहते हुए 20 से ज्यादा पंजाबी और बॉलीवुड गाने सुनाए।
निगम टीम ने जब्त कर लिया था सामान कार्यक्रम से पहले नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल से साउंड सिस्टम और अन्य सामान जब्त कर लिया थी। इसकी वजह यह सामने आई थी कि आयोजकों ने मनोरंजन कर जमा नहीं कराया था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टेज पर लगे साउंड सिस्टम समेत कई उपकरण एक-एक कर वाहन में भर लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने टीम को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। नगर निगम की कार्रवाई की देखें तस्वीरें… 120 फीट लंबा स्टेज तैयार कॉन्सर्ट के लिए करीब 120 फीट लंबा विशाल स्टेज तैयार किया गया था। औजला की एंट्री हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए की गई। बैकस्टेज में बड़ी एलईडी स्क्रीन और हाई-एंड लाइटिंग इफेक्ट्स लगाए गए, जिससे पूरा शो विजुअली ग्रैंड नजर आया। इस इवेंट के लिए मुंबई से विशेष टेक्निकल टीम बुलाई गई थी। करीब दो घंटे के इस हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट में करण औजला के साथ 22 प्रोफेशनल डांसर्स भी स्टेज पर परफॉर्म किया। टिकट 6.50 लाख तक, सभी सोल्ड आउट कॉन्सर्ट के टिकट्स की डिमांड काफी ज्यादा रही। वीवीआईपी टिकट 15 हजार रुपए, गोल्ड सर्कल 11 हजार और सिल्वर लाउंज 10 हजार रुपए में बेचे गए, जबकि सबसे महंगा टिकट 6.50 लाख रुपए तक का था। आयोजकों के अनुसार, शो के लगभग सभी टिकट बिक गए थे। 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6 गेट से आवाजाही इवेंट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वेन्यू पर 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी थी। एंट्री के लिए 2 और एग्जिट के लिए 4 गेट बनाए गए थे, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यह खबर भी पढ़ें नगर निगम को नहीं दिया पूरा टैक्स तो हनी सिंह के कंसर्ट का 1 करोड़ का सामान जब्त पिछले साल 8 मार्च 2025 को इंदौर में सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) का कॉन्सर्ट नगर निगम के लिए महंगा साबित हुआ। एक ओर, शो को सिर्फ डेढ़ घंटे में खत्म कर देने से फैंस में नाराजगी रही, तो दूसरी ओर, नगर निगम को लाखों रुपए के टैक्स का नुकसान हुआ। दरअसल, इंदौर नगर निगम ने कॉन्सर्ट के आयोजकों से 50 लाख रुपए टैक्स की मांग की थी। हालांकि उनकी तरफ से नगर निगम को केवल पौने आठ लाख रुपए का भुगतान ही किया गया। ऐसे में रविवार को नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पहुंची और पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।
