Homeमध्यप्रदेशट्रक ने महिला को कुचला, मौत:पीथमपुर में तेज रफ्तार में सब्जी ठेले...

ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:पीथमपुर में तेज रफ्तार में सब्जी ठेले पर भी चढ़ाया; तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

पीथमपुर में महू-नीमच मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधु बाई के रुप में हुई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुवार रात करीब 10.15 बजे सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के स्टार होटल व हेल्थ केयर हॉस्पिटल के सामने हुई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला और तीन अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया हादसे में घायल हुए तीन लोगों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और गति अवरोधक कूदने से उसका संतुलन बिगड़ गया था। ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए ठेले से टकराया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और घायलों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here