Homeमध्यप्रदेशजब कलेक्टर का भैंस से हुआ सामना:पूर्व मंत्री ने तालियों से कराया...

जब कलेक्टर का भैंस से हुआ सामना:पूर्व मंत्री ने तालियों से कराया सीएम का ध्यानाकर्षण; सुपरवाइजर का मुंह किया काला

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। ध्यानाकर्षण- ये लोकतंत्र में सबसे ज्यादा पापुलर शब्दों में से एक है। इसका सीधा सा मतलब है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना। इसके तरीके भी अलग-अलग हैं। जनता से लेकर नेता और अधिकारी तक, हर कोई इसे अपने-अपने ढंग से अपनाता है। ‘बात खरी है’ में आज बात ऐसी ही कुछ तस्वीरों की। भैंस पर ‘प्रशासन’ लिखकर सौंपा ज्ञापन
खंडवा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता भैंस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। भैंस पर ‘प्रशासन’ लिखे पोस्टर चस्पा कर भैंस को ही ‘साहब’ बना दिया। इसी दौरान संयोग से कलेक्टर ऋषभ गुप्ता वहां पहुंच गए। वे भैंस लाकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं को देखकर चौंक गए। लेकिन बिना कुछ कहे किनारे से निकल लिए। फिर क्या था, छात्र नेताओं ने भैंस को ही ज्ञापन सौंप दिया। दरअसल, वे एक कॉलेज से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, इसलिए ध्यान आकर्षित करने के लिए यह तरीका अपनाना पड़ा। खरी बात यह है कि भैंस एक बेहद इत्मीनान से रहने वाला जीव है और कई बार प्रशासन का रवैया भी कुछ ऐसा ही नजर आता है। ऐसे में भैंस को ज्ञापन सौंपने के बाद सुनवाई कब होगी, होगी भी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं। सुपरवाइजर के चेहरे पर पोत दी कालिख
भोपाल में कांग्रेस पार्षद के प्रतिनिधि ने एक ठेकेदार के सुपरवाइजर के चेहरे पर कालिख पोत दी। सबके सामने उसका मुंह काला कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके में पानी की पाइपलाइन डालने के नाम पर खुदाई तो कर दी गई, लेकिन दो साल बाद भी काम अधूरा है। इससे जनता परेशान हो रही है। अब जब जनता परेशान हो रही है तो फिर पार्षद प्रतिनिधि ने जनता और जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये तरीका अपनाया। आरोप लगाया कि ठेकेदार पिछले दो साल से सिर्फ आश्वासन दे रहा है, लेकिन काम पूरा करने की कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। सीएम के स्वागत में लगाई तालियों की झड़ी
हरदा में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में मंच से तालियों की झड़ी लगवा दी। लयबद्ध तालियों के साथ नारे भी लगवाए- स्वागत है भाई, स्वागत है, मुख्यमंत्री जी का स्वागत है। पिछला चुनाव हार चुके कमल पटेल अब अगले चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में ध्यान आकर्षित करना भी जरूरी है। इसलिए इसके लिए यह तरीका अपनाया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव और जनता की नजरों में बने रहने के लिए ऐसे ‘उपाय’ तो करने ही पड़ते हैं। साड़ी में कबड्डी खेलने मैदान में उतरीं मंत्री
डॉ. मोहन यादव सरकार की मंत्री संपतिया उइके साड़ी में ही कबड्डी के मैदान में उतर गईं। उन्होंने फुर्ती भी दिखाई और सामने मौजूद महिला अधिकारियों की टीम को अच्छा-खासा चकमा दिया। दरअसल, वे अपने क्षेत्र में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंची थीं। मैदान तैयार देखा तो खुद भी खेल में उतर गईं। यानी एक पंथ, दो काज हो गए। उद्घाटन भी हो गया और लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। प्रशिक्षण शिविर में नेताओं का डिस्को डांस
इंदौर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन पर नेताओं का अलग ही रंग देखने को मिला। अनुशासन और राजनीतिक चर्चा के माहौल के बाद आखिर में म्यूजिक और डांस शुरू हो गया। वीडियो में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा और विधायक गोलू शुक्ला फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए। खास बात यह रही कि वीडियो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया गया। खरी बात ये है कि ध्यान आकर्षित करने के तरीके भले अलग-अलग हों, लेकिन मकसद एक ही होता है। जनता के जहन में बने रहना। अब जो याद रहेगा, वही आगे भी नजर आएगा। इनपुट सहयोग – सावन राजपूत (खंडवा), ईश्वर सिंह परमार (भोपाल), संदेश पारे (हरदा), विवेक अग्निहोत्री (मंडला), अभिषेक दुबे (इंदौर) ये भी पढ़ें –
संसद में विदाई भाषण में भावुक हो गए दिग्विजय सिंह; सीएम के मंच पर कांग्रेस विधायक ने जबरदस्ती दिया भाषण राज्यसभा सांसद के रूप में दिग्विजय सिंह का कार्यकाल अब पूरा होने जा रहा है। इससे पहले संसद में उनका विदाई भाषण हुआ, जिसमें वे भावुक दिखे। उन्होंने अटल जी की बात याद करते हुए कहा कि वे न तो टायर्ड हैं और न ही रिटायर्ड। उन्होंने साफ किया कि आगे भी वे सक्रिय रहेंगे और काम करते रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here