Homeमध्यप्रदेश'संकल्प से समाधान' शिविर में दो सीएमओ रहे अनुपस्थित:धरमपुरी जनपद पंचायत में...

‘संकल्प से समाधान’ शिविर में दो सीएमओ रहे अनुपस्थित:धरमपुरी जनपद पंचायत में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल; 41 हितग्राहियों को मिला लाभ

धार जिले की धरमपुरी जनपद पंचायत में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर के तीसरे चरण में गुरुवार को 41 हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिला। शिविर में 51 ग्राम पंचायतों सहित नगरीय क्षेत्रों के नागरिक भी पहुंचे, लेकिन धामनोद और धरमपुरी नगर परिषदों सीएमओ की अनुपस्थिति कार्यक्रम में चर्चा का विषय बनी रही। विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, मौके पर हुआ निराकरण शिविर में महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), कृषि और स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। यहां न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम सिंगारे और सीईओ हेमंत सिंह चौहान ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और लाभ सामग्री वितरित की। सीएमओ की गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल शिविर में धामनोद नगर परिषद की सीएमओ माया मंडलोई और धरमपुरी के सीएमओ बलराम भूरे अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शिविर में धामनोद नगर परिषद क्षेत्र के हितग्राही भी लाभ लेने पहुंचे थे, ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीईओ वीर सिंह राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शासन की योजनाओं के प्रति किया जागरूक जनपद सीईओ हेमंत सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी मदद पहुंचाना है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here