Homeमध्यप्रदेशतिंगजपुर में मनाई महर्षि गौतम जयंती:गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया पूजन;...

तिंगजपुर में मनाई महर्षि गौतम जयंती:गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया पूजन; समाजजनों ने किया एकजुट रहने का आह्वान

अकोदिया के ग्राम तिंगजपुर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने गुरुवार रात महर्षि गौतम जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने महर्षि गौतम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन की बात कही। महर्षि गौतम के जीवन के बारे में बताया मुख्य वक्ता दिनेश तिवारी ने महर्षि गौतम के जीवन और उनके महान आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे ऋषियों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा प्रदान करें। देवकीनंदन तिवारी ने अपने संबोधन में आगामी परशुराम जयंती के भव्य आयोजन की रूपरेखा साझा की और समाजजनों से सहभागिता की अपील की। गुड़ी पड़वा और नववर्ष की शुभकामनाएं दी महर्षि गौतम जयंती के साथ-साथ उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की बधाई दी। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व को सर्वोपरि बताया। समाज के प्रबुद्धजन रहे उपस्थित आयोजन में रामबाबू तिवारी, सतीश तिवारी, मनोज जोशी, प्रवीण उपाध्याय, सदाशिव तिवारी और सोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक आरती की और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here