Homeदेशऔवेसी बोले- हिमंता तुम 2 रुपए के भिखारी:कहो तो अकाउंट में ट्रांसफर...

औवेसी बोले- हिमंता तुम 2 रुपए के भिखारी:कहो तो अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं; असम CM ने कहा था- मिया ₹5 मांगे, तो 4 दो

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मिया मुस्लिम वाले बयान पर कहा कि मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं। दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मिया मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मिया मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे। निजामाबाद रैली में AIMIM चीफ ने कहा कि संविधान सबको बराबर का हक देता है। पीएम हो या सीएम, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। लेकिन हिमंता कहते हैं कि मिया मुस्लिमों के साथ ऐसा करेंगे। वोट देने बांग्लादेश चले जाएं। आप क्या करना चाहते हैं। ओवैसी तेलंगाना में नगर निगम चुनावों से पहले शुक्रवार रात एक रैली को संबोधित कर रहे थे। हैदराबाद सांसद ने पाकिस्तान के टीम इंडिया से मैच के बायकॉट, एमएम नरवण की अनपब्लिश किताब, पीएम के राज्यसभा में दिए भाषण पर भी बात रखी। औवेसी बोले- पाकिस्तानी टीम को यहां आने की क्या जरूरत पाकिस्तान के टीम इंडिया से मैच के बायकॉट ओवैसी ने कहा कि भारत T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। वह बेकार पाकिस्तानी टीम कहती है कि वे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। इसपर ये सरकार चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि ये (सराकर) क्यों नहीं कहती कि नहीं खेलना है तो यहां क्यों आते हो। ये चुपचाप बैठे सुन रहे हैं। इसपर नहीं बोलेंगे, चीन के मामले पर भी खामोश हो जाते हैं। औवेसी के बयान की 5 बड़ी बातें… ————————— ये खबर भी पढें… 9 जनवरी: ओवैसी बोले- भारत में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी: भाजपा बोली- हिंदू राष्ट्र में संभव नहीं, इसके लिए इस्लामिक देश में जाएं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here