Homeमध्यप्रदेशहमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: शादाब गेट भोपाल ला रहे:जलगांव पुलिस ने किया...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: शादाब गेट भोपाल ला रहे:जलगांव पुलिस ने किया था गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल आधुनिक पिस्टल जब्त

हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट को भोपाल पुलिस जलगांव से लेकर भोपाल रही है। आरोपी से क्राइम ब्रांच पूछताछ की तैयारी कर रही है। इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस ने उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक वारदात में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, वह एक आधुनिक पिस्टल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है और उसका परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसी हथियार से फायरिंग की गई थी या नहीं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 4.45 बजे शादाब गेट ने अपने साथियों शाजेब गेट, अनस कुरैशी, अल्लू परवेज, शाहबर टैंकर और गुड्डू स्टेशन के साथ मिलकर अशोका गार्डन इलाके के तिरंगा चौराहे पर हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के 19 वर्षीय बेटे इमरान को घेर लिया था। बताया जा रहा है कि इमरान 80 फीट रोड स्थित चाय-नाश्ते की दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई। जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा, लेकिन बदमाश पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए और वहां भी गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली इमरान के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। ये खबर भी पढ़ें हिस्ट्रीशीटर के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली…VIDEO मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार तड़के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर फायरिंग हुई। शादाब गेट और उसके गिरोह के 8-10 बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां चलाईं। एक गोली हिस्ट्रीशीटर के बेटे के पैर में लगी है। मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है।पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here