Homeमध्यप्रदेशमंदसौर में 100% कचरा अलग करने का टारगेट:बीपीएल चौराहे पर लगेगा AQI...

मंदसौर में 100% कचरा अलग करने का टारगेट:बीपीएल चौराहे पर लगेगा AQI डिस्प्ले, वार्डों में होंगी प्रतियोगिताएं, स्वच्छता सर्वेक्षण पर प्रशासन की तैयारी

मंदसौर नगर पालिका सभागार में मंगलवार देर शाम स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को स्वच्छता के मामले में देश के टॉप-10 शहरों में शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया। इसमें कलेक्टर अदिति गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, स्वच्छता सभापति दीपमाला मकवाना सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे पूरे शहर का सामूहिक लक्ष्य बताते हुए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की। कलेक्टर अदिति गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि लोगों में सफाई को लेकर जागरूकता बढ़े। इसके साथ ही स्कूलों में कंपोस्ट पिट बनाने और बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। झुग्गी बस्तियों में भी विशेष अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। 100 प्रतिशत कचरे का प्रबंधन करेंगे बैठक में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। 100 प्रतिशत कचरा सेग्रीगेशन, निर्माण कार्य से निकलने वाले कचरे का सही प्रबंधन और शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्क निर्माण, चौराहों के सौंदर्यकरण और जल संरचनाओं की सफाई पर भी काम करने की बात कही गई। बीपीएल चौराहे पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डिस्प्ले लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि लोगों को वायु गुणवत्ता की जानकारी मिल सके। पर्यटन स्थल विकसित करने का भी संकल्प अधिकारियों ने शहर के तालाबों और पर्यटन स्थलों के विकास पर भी जोर दिया। इन स्थानों पर पाथवे बनाने और साफ-सफाई बेहतर करने की योजना है। बैठक में कहा गया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर मंदसौर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम करें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here