मुरैना शहर के बिहारी जी मंदिर के पास स्थित एक ज्वैलर्स दुकान में तीन महिलाओं द्वारा सोने के पैंडल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सराफा बाजार में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अक्सा ज्वेलर्स पर तीन महिलाएं सोने के पैंडल खरीदने पहुंचीं। दुकान कर्मचारी अजरूद्दीन ने जब उन्हें पैंडल दिखाए, तभी महिलाओं ने चालाकी से तीन पैंडल गायब कर अपने पर्स में रख लिए। गिनती में कमी निकली तो खुला मामला महिलाएं बिना खरीदारी किए जाने लगीं, तभी कर्मचारी ने पैंडल की गिनती की तो तीन कम निकले। शक होने पर दुकानदारों ने महिलाओं को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने जब तीनों महिलाओं की तलाशी ली तो उनके पास से चोरी किए गए सोने के पैंडल बरामद हो गए। दो आगरा, एक मुरैना की महिला
पकड़ी गई महिलाओं में काजल नागर (28) और सीमा नागर (40) निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) तथा मुन्नी देवी (35) निवासी मुरैना शामिल हैं। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
