Homeमध्यप्रदेशमऊगंज के पाडर दरिया टोला के जंगल में लगी आग:रिहायशी इलाके और...

मऊगंज के पाडर दरिया टोला के जंगल में लगी आग:रिहायशी इलाके और खेतों तक पहुंची लपटें; पुलिस और दमकल ने पाया काबू

मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत पाडर दरिया टोला के पास मंगलवार दोपहर जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए आबादी वाले क्षेत्र और खेतों की ओर बढ़ने लगी थीं। समय रहते डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रिहायशी मकान और खेतों तक पहुंची लपटें जंगल से उठी आग की लपटें अच्छे लाल कोरी के घर और आसपास के खेतों के करीब पहुंच गई थीं। अचानक उठे धुएं और आग के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ते देख पूर्व सरपंच ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे। फायर वाहन चालक घनश्याम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस दौरान खेत में खड़ी फसल का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आने से जल गया, लेकिन अधिकांश फसल को सुरक्षित बचा लिया गया। समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और फायर टीम की त्वरित कार्रवाई पर राहत व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो रिहायशी मकानों और सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो सकती थी। फिलहाल जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here